ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
उत्तरप्रदेश

सूरत बिल्डर सुसाइड: गर्लफ्रेंड या बेटी का तनाव? नई WhatsApp चैट ने पलट दी मौत की पूरी कहानी

सूरत के दिग्गज बिल्डर तुषार गेलानी आत्महत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. इस केस में मुख्य आरोपी और तुषार की महिला मित्र पूनम भदोरिया ने अब गेलानी परिवार पर ही गंभीर पलटवार किया है. बुधवार को सत्र न्यायालय में अपनी जमानत याचिका दाखिल करते हुए पूनम ने सनसनीखेज दावे किए और तुषार की बड़ी बेटी पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए. पूनम भदोरिया के वकील ने अदालत में दलील दी कि तुषार की आत्महत्या के लिए वह जिम्मेदार नहीं, बल्कि उनका अपना परिवार है.

याचिका में कहा गया कि गेलानी परिवार तुषार को सिर्फ एक ‘एटीएम मशीन’ समझता था. सबसे चौंकाने वाला दावा तुषार की बड़ी बेटी को लेकर किया गया. पूनम का आरोप है कि विदेश से पढ़कर लौटी बेटी अपने पिता को ‘पापा’ नहीं बल्कि ‘मिस्टर तुषार गेलानी’ कहकर बुलाती थी.

तुषार की बेटी के WhatsApp चैट

कोर्ट में पूनम ने कुछ WhatsApp चैट भी पेश किए गए, जिनमें बेटी ने पिता तुषार को लिखा था- चिंता मत करो, जरूरत पड़ी तो पैसे चुकाने के लिए खुद को बेच दूंगी, अब तुम मजे करो. पूनम ने दावा किया कि बेटी अपने पिता की हर हरकत, कॉल और मुलाकातों पर नजर रखती थी, जिससे तुषार घुटन महसूस कर रहे थे.

कहानी की शुरुआत कहां से हुई

ये पूरा मामला 1 फरवरी को शुरू हुआ जब 58 वर्षीय तुषार गेलानी ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियों के बीच खुद को गोली मार ली. 5 फरवरी को अस्पताल में इलाज के दौरान तुषार की मृत्यु हो गई. तुषार की बेटी ने पूनम भदोरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. बेटी का आरोप था कि पूनम पिछले 15 वर्षों से उनके पिता के साथ अनैतिक संबंधों में थी और उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर करोड़ों रुपये वसूल चुकी थी. शिकायत के अनुसार, पूनम ने तुषार के एक प्री-प्राइमरी स्कूल में जबरन 50% की हिस्सेदारी ले ली थी और लगातार मानसिक दबाव बना रही थी.

“सुसाइड से पहले तुषार खुश थे”

वहीं, पूनम ने अपनी याचिका में बताया कि वह 2010 से तुषार के संपर्क में थी. कहा कि तुषार बाहर से खुश दिखते थे लेकिन अंदर से टूटे हुए थे. पूनम के मुताबिक, 31 जनवरी (सुसाइड से एक दिन पहले) की शाम को जब उसकी तुषार से बात हुई, तो वो बहुत खुश थे और उनके व्यवहार से आत्महत्या का कोई संकेत नहीं मिल रहा था. अदालत इस मामले में अब गुरुवार को आगे की सुनवाई करेगी. फिलहाल पूनम पुलिस हिरासत में है और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट जमानत पर फैसला लेगा.

Related Articles

Back to top button