ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
मध्यप्रदेश

MP News: मध्य प्रदेश की सभी जेलें ओवरफ्लो, जानवरों की तरह ठूंसकर भरे गए कैदी

भोपाल : मध्य प्रदेश की जेलों में क्षमता से 35 फीसदी ज्यादा कैदी बंद हैं. मध्य प्रदेश की 133 जेलों में करीबन 42 हजार 119 बंदी कैद हैं. इनमें से 52.85 फीसदी कैदी ऐसे हैं, जिनको अभी तक सजा नहीं सुनाई जा सकी है और ये विचाराधीन कैदी के रूप में जेलों में कैद हैं.

मध्य प्रदेश की जेलों में एक अप्रेल 2020 से लेकर पिछले 7 महीनों में 715 कैदियों की मौत हुई है. इनमें 36 कैदियों ने खुद जान दी है. विधानसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी है. सरकार ने बताया कि प्रदेश में 11 नई जेलें बनाई जा रही हैं.

प्रदेश की जेलों में अभी 37 हजार 994 बंदी

मध्यप्रदेश की जेलों में कुल आवास क्षमता 24 हजार 895 है, लेकिन प्रदेश भर की जेलों में अभी 37 हजार 994 बंदी हैं. यानी जेलों में करीबन 13 हजार कैदी क्षमता से अधिक रह रहे हैं. सबसे ज्यादा खराब स्थिति प्रदेश की केन्द्रीय जेलों की है. नर्मदापुरम के दोनों खंडों को मिलाकर कुल 11 केन्द्रीय जेल हैं. इन जेलों में 14 हजार 61 आवास क्षमता है. लेकिन इन जेलों में 22 हजार 239 कैदी बंद हैं. यानी क्षमता से 8 हजार 178 कैदी अधिक सजा काट रहे हैं. इन जेलों में 50 फीसदी से लेकर 150 फीसदी तक अधिक कैदी हैं.

प्रदेश के किस केंद्रीय जेल में क्या स्थिति

  • क्षमता से सबसे अधिक कैदी रीवा केन्द्रीय जेल में हैं. यहां कैदियों की कुल आवास क्षमता 886 है, जबकि यहां 2282 कैदी बंद हैं. यानी क्षमता से 1396 अधिक.
  • इंदौर केन्द्रीय जेल में 1280 की क्षमता है, जबकि इसमें 2191 कैदियों को रखा गया है. यानी 911 कैदी अधिक हैं.
  • भोपाल केन्द्रीय जेल में 2641 कैदियों की आवास क्षमता है, लेकिन इनके मुकाबले 3454 कैदियों को रखा गया है, यानी 813 कैदी अधिक हैं.
  • जबलपुर और ग्वालियर दोनों केन्द्रीय जेल में क्रमशः 275 और 447 अतिरिक्त कैदियों को रखा गया है.
  • इंदौर जिला जेल में 520 की क्षमता, लेकिन 908 कैदी रखे गए हैं. इसी तरह मंदसौर जिला जेल में 380 की क्षमता के मुकाबले 698 कैदियों को रखा गया है.
  • बेढ़न में 230 की क्षमता के मुकाबले 498 कैदियों को रखा गया है.

जेलों में 22 हजार 261 विचाराधीन कैदी बंद

मध्य प्रदेश की जेलों में 22 हजार 261 कैदी ऐसे हैं, जिनको अभी तक सजा नहीं सुनाई जा सकी और यह जमानत के अभाव में जेलों में बंद हैं. यह मध्य प्रदेश की जेलों में बंद कुल कैदी का 52.85 प्रतिशत है. इन विचाराधीन कैदियों में 21 हजार 410 पुरुष, जबकि 851 महिला कैदी शामिल हैं. विचाराधीन कैदियों में सबसे ज्यादा संख्या जिला जेलों में है. जिला जेलों में 10 हजार 2 विचाराधीन पुरुष जबकि 516 महिलाएं शामिल हैं. प्रदेश में 73 उपजेल हैं. इन उप जेलों में 5 हजार 356 कैदी अभी विचाराधीन हैं. इसके अलावा केन्द्रीय जेलो में विचाराधीन कैदियों की संख्या करीनब 6 हजार 300 है.

जेलों में लगाई जा रही इलेक्ट्रिक फेंसिंग

कैदियों को दीवार फांदकर फरार होने से रोकने के लिए जेलों की दीवारों पर इलेक्ट्रिक वायर फेंसिंग वायर लगाए जाने का कार्य प्रक्रियाधीन है. सभी जेलों को सीसीटीवी नेटवर्क से जोड़ा गया है. हालांकि पिछले 77 महीनों में जेलों से 54 कैदी फरार होने में सफल रहे हैं. इन महीनों के दौरान 715 कैदियों की जेल में ही मौत हो गई, जबकि 36 कैदियों ने जेल में ही जान दे दी. सरकार ने बताया कि जेलों में बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है. साल 2025 में जेलों में 2828 बंदियों को अलग-अलग तरह की ट्रेनिंग दिलाई गई. 96 बंदियों को आईटीआई में ट्रेनिंग दिलाई गई.

Related Articles

Back to top button