Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

झारखंड में समय से पहले आई गर्मी! पलामू और गढ़वा में पारा 35°C के पार, जानें कब से चलेगी लू और क्या है IMD का अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज अभी बदल रहा है। एक तरफ दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं रात के समय कुछ इलाकों में अभी भी ठंडक महसूस होती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

रात और दिन का तापमान

रांची, खूंटी, लोहरदगा जैसे जिलों में रात के समय लोगों को ठंडक महसूस हो रही है। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री के आसपास था, लेकिन आज के लिए तापमान बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, दिन का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। पलामू, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में जंगलों की वजह से पहले तापमान थोड़ा कम रहता था, लेकिन अब यहां भी गर्मी महसूस होने लगी है। उदाहरण के लिए लोहरदगा में जहां कल न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था, आज यह 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

दक्षिण और पूर्वी जिलों में भी बढ़ोतरी

पाकुड़, साहिबगंज, जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अब इन जगहों का न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म जगह चाईबासा रही, जहां अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लोहरदगा सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा और रात में ठंडी हवा ने राहत दी।

होली पर मौसम

आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दोपहर में तेज धूप और उमस रहेगी, जबकि शाम में हल्की ठंडी हवा चलेगी। यानी होली के दिन मौसम गर्म रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.