Jharkhand-Bihar Border Search Operation: नक्सलियों के खिलाफ झारखंड जगुआर का बड़ा प्रहार, सीमावर्ती इलाकों में सर्च अभियान तेज; जानें ग्राउंड जीरो की स्थिति
पलामूः झारखंड के पलामू एवं बिहार के गयाजी और औरंगाबाद सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान में झारखंड जगुआर, आईआरबी (Indian Reserve Battalion), जैप (Jharkhand Armed Police) जिला बल जवानों को तैनात किया गया है. पलामू के नौडीहा बाजार हरिहरगंज पिपरा के इलाके में एक साथ सर्च अभियान शुरू किया गया है एवं प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और टीएसपीसी को टारगेट किया गया है.
पलामू के इलाके में अब केवल चंद नक्सली सक्रिय हैं
दरअसल केंद्र सरकार ने 31 मार्च तक पूरे देश को नक्सली मुक्त कर देने की घोषणा की है. पलामू के इलाके में 4 से 5 नक्सली सक्रिय हैं जिनमें से तीन इनामी हैं. पुलिस ने 15 लाख के इनामी नितेश यादव, 10 लाख के इनामी संजय गोदराम, 10 लाख के इनामी मनोहर गंझू और 10 लाख के टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के कमांडर शशिकांत गंझू को टारगेट किया है.
जंगल एवं पहाड़ी इलाकों को टारगेट किया गया
झारखंड और बिहार बॉर्डर एरिया में पिछले कुछ दिनों में अब तक का यह सबसे बड़ा सर्च अभियान है. सर्च अभियान के दौरान झारखंड बिहार सीमा पर मौजूद जंगल एवं पहाड़ी इलाकों को टारगेट किया गया है और उनकी तलाशी ली जा रही है
नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया है, पुलिस लगातार नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील कर रही है.रीष्मा रमेशन, पलामू एसपी.
दरअसल पलामू के इलाके में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी एवं टीएसपीसी बेहद ही कमजोर हैं. इनकी गतिविधियां दो से तीन थाना क्षेत्र में सिमट कर रह गई है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.