Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

धनबाद में ‘जहर’ परोस रहे मिलावटखोर! दूध-पनीर और मसालों में मिलावट का गंदा खेल शुरू, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी

धनबाद: मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. फूट सेफ्टी विभाग की टीम ने बुंदेला बस में छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी पनीर और घी बरामद किया है. जांच के दौरान करीब 1400 किलो पनीर और 90 किलो घी जब्त किया गया. प्रारंभिक जांच में पनीर में मिलावट के संकेत मिले हैं. आशंका है कि यह पनीर पहले से ही धनबाद के विभिन्न बाजारों और दुकानों में सप्लाई किया जा रहा था. जांच के दौरान कुछ दुकानों के नाम भी सामने आए हैं, जिन पर अब फूड सेफ्टी विभाग की पैनी नजर है और उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ राजा कुमार ने बताया कि इससे पहले भी 22 जुलाई 2025 को इसी तरह की कार्रवाई की गई थी. इसके बावजूद बसों के माध्यम से मिलावटी खाद्य पदार्थों की ढुलाई जारी है. विभाग को यह भी सूचना मिली है कि कुछ अन्य खाद्य उत्पाद भी धनबाद लाए जा रहे हैं, जिनके पास फूड लाइसेंस नहीं है. ऐसे उत्पादों और कारोबारियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.

मिलावटी खाद्य पदार्थ शरीर के लिए हनिकारक: फूट सेफ्टी अधिकारी

फूट सेफ्टी अधिकारी ने कहा कि आम लोग भी घर पर पनीर की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इसके लिए मेडिकल स्टोर से टिंचर आयोडीन लाकर पनीर पर एक बूंद डालनी होती है. यदि पनीर का रंग गहरा नीला या काला हो जाता है तो समझना चाहिए कि उसमें मिलावट है. वहीं अगर रंग नहीं बदलता है तो पनीर शुद्ध माना जाता है. उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. लंबे समय तक ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं और कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.

फूड सेफ्टी विभाग ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट की आशंका हो तो वे विभाग से उसकी जांच करवा सकते हैं. इसके लिए सीधे विभाग से संपर्क करने के अलावा फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. शिकायत मिलने के बाद विभाग जांच कर आगे की कार्रवाई करेगा.

घी का सैंपल जांच के लिए भेजा रांची लैब

फिलहाल जब्त किए गए 1400 किलो मिलावटी पनीर को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जबकि 90 किलो घी का सैंपल जांच के लिए रांची लैब भेजा गया है. अब तक इस सामान पर किसी ने दावा नहीं किया है. लैब रिपोर्ट आने के बाद बस मालिक और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

मिलावटी पनीर पर कार्रवाई से छोटे डेयरी वालों को राहत

वहीं इस कार्रवाई से छोटे स्तर पर पनीर का कारोबार करने वाले दुकानदारों में खुशी देखी जा रही है. स्वदेशी डेयरी के संचालक उमेश राय का कहना है कि सस्ता और मिलावटी पनीर बाजार में बिकने से उनके जैसे छोटे कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ता है. कई बार पनीर नहीं बिकने पर उसे फेंकना पड़ता है. उनका कहना है कि अगर इस तरह की कार्रवाई लगातार होती रही तो छोटे डेयरी कारोबारियों को काफी राहत मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.