Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मोगा रैली में ‘ग्लैमर’ का तड़का! BJP के मंच पर पहुंचे सिंगर मनकीरत औलख; अमित शाह की मौजूदगी में हुआ भव्य स्वागत, क्या थामेंगे दामन?

मोगा: भाजपा की “बदलाव रैली” में शामिल होने के लिए मशहूर पंजाबी गायक मनकीरत औलख मोगा पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोगा में पहुंचे पंजाबी गायक मनकीरत औलख का भाजपा पंजाब के नेताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ नेताओं तजिंदर सिंह सरन और रणजीत सिंह गिल के साथ मिलकर गायक मनकीरत औलख का अभिनंदन किया।

रैली में मनकीरत औलख की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके आने से कार्यक्रम का माहौल और अधिक जोशीला हो गया और लोगों में रैली को लेकर उत्साह बढ़ गया। इस ऐतिहासिक सभा में अधिका सांस्कृतिक रंग और रौनक आने की उम्मीद जताई जा रही है। यह रैली पंजाब में बदलाव और विकास के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हो रहे हैं और पार्टी इसे प्रदेश की राजनीति के लिए एक अहम आयोजन मान रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.