देश

आज 4 बजे बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान; जानें कितने चरणों में होगी वोटिंग?

भारतीय निर्वाचन आयोग आज पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा. जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. इसे लेकर चुनाव आयोग द्वारा शाम करीब 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी.

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में अपनी टीम के साथ सभी पांच चुनावी राज्यों का दौरा पूरा कर लिया है. इस दौरान उन्होंने पांचों राज्यों में चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की. इस दौरान आयोग ने राज्य के सभी पहलुओं पर चर्चा की और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से बात की.

5 राज्यों में कितने चरणों में होंगे चुनाव

सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा और भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पश्चिम बंगाल में इस बार 4 से 8 चरणों में मतदान कराया जा सकता है. चुनाव आयोग ने इस बार पश्चिम बंगाल के विशेष तैयारी की है. यही वजह है कि आयोग ने इस बार बंगाल में 4 से 8 चरणों में मतदान कराने की तैयारी में जुटा है. हालांकि आयोग इसमें बदलाव भी करता सकता है.

वहीं चुनाव आयोग असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक से तीन चरणों में चुनाव कराने की योजना पर विचार कर रहा है.गौरतलब है कि वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव आठ चरणों में हुए थे, जबकि असम में तीन चरणों में मतदान कराया गया था. वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव संपन्न हुए थे.

पश्चिम बंगाल सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील

कहा जा रहा है कि सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले पश्चिम बंगाल में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई है. अब तक करीब 480 बटालियन केंद्रीय बल राज्य में भेजे जा चुके हैं, ताकि मतदान के दौरान शांति और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके. आयोग चुनाव के ऐलान से पहले और केंद्रीय सुरक्षा बलों को बंगाल भेजेगा. आयोग द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी.

Related Articles

Back to top button