Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पलामू में भीषण धमाका! गैस एजेंसी के डंप यार्ड में फटे एलपीजी सिलेंडर; हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल, इलाके में मची भगदड़

पलामूः जिले के मेदिनीनगर के बैरिया चौक के पास रविवार को एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है. इस ब्लास्ट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. जिन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है. आशंका है कि जिस घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है उसके अंदर और भी लोग फंसे हुए हैं या वह ब्लास्ट का शिकार हुए हैं.

दरअसल पलामू के पांडू में एक गैस एजेंसी है और उसके मालिक मेदिनीनगर के बैरिया में रहते हैं. घर में ही अवैध रूप से सिलेंडर डंप किया हुआा था इसी गोदाम में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में पलामू के पांडु के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, विक्रम सिंह एवं आलोक कुमार नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है एवं अग्निशमन विभाग भी मौके पर पहुंच गया है, अग्निशमन विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी यह निकलकर सामने आई है कि यहां गैस एजेंसी का डंप था. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है फिलहाल इलाके को सील किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.