Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

संसद में गूंजा MP का ‘रेत का खेल’! अपनी ही सरकार को बीजेपी सांसद ने दिखाया आईना; बोले—”अवैध खनन से खोखली हो रही नदियां”

भिंड: मध्य प्रदेश में जमकर चल रहे रेत के अवैध उत्खनन का मुद्दा अब संसद तक पहुंच गया है. भिंड-दतिया लोकसभा सीट से सांसद संध्या राय ने सिंध नदी में चल रहे अवैध उत्खनन का मुद्दा प्रश्न कल के दौरान उठाया. लोकसभा सदन में बीजेपी सांसद संध्या राय ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भिंड और दतिया दोनों ही जिलों से सिंध नदी गुजरी है, जहां जमकर अवैध उत्खनन कर प्रकृति व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

प्रश्नकाल के दौरान उठा अवैध रेत खनन का मुद्दा

प्रश्न काल के दौरान सांसद ने सकहा कि सिंध नदी के किनारे का एक बड़ा हिस्सा वन विभाग के अंतर्गत भी आता है. सरकार वन और नदियों के संरक्षण के प्रयास कर रही है लेकिन आपराधिक तत्व इसी वन क्षेत्र के जरिए नदी से रेत खनन अवैध रूप से कर रहे हैं, जिसकी वजह से पर्यावरण को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है.

केंद्रीय वन एवं पर्यवरण राज्य मंत्री ने स्वीकारा नुकसान

बीजेपी सांसद ने इस दौरान केंद्र सरकार से भी अवैध खनन पर ठोस कदम उठाने की मांग की है. वहीं उनके प्रश्न पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भी नदियों में हो रहे अवैध रेत का उत्खनन की वजह से नदी के किनारे और पर्यावरण को होने वाले नुकसान की बात स्वीकारी, साथ ही कहा कि, सरकार वन और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

प्रशासन पर हावी माफिया!

ग्वालियर चंबल अंचल से गुजरी सिंध नदी पर रेत उत्खनन के लिए सरकारी उत्खनन व्यवस्था नहीं है. वर्तमान में रेत खदानों के ठेके न होने से रेत माफिया सिंध नदी का सीना छलनी कर अवैध रूप से रेत का खनन और परिवहन कर रहे हैं. और भिंड दतिया जिलों में अवैध खनन की कई कार्रवाई के बावजूद रेत माफिया शासन प्रश्न को राजस्व का चूना लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

नर्मदा को भी नुकसान पहुंचा रहे रेत माफिया

ये हालात मध्य प्रदेश में केवल भिंड के नहीं हैं. मध्य प्रदेश की सबसे प्रमुख नदी जीवनदायिनी नर्मदा को भी रेत माफिया दशकों से नुकसान पहुंचा रहे हैं. आज भी नर्मदा तट से लगे शहरों में चोरी-छिपे जमकर अवैध रेत उत्खनन कर शासन-प्रशासन को चूना लगाया जा रहा है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित होती रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.