Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे की झोली में आएगा करोड़ों का राजस्व

जबलपुर। जबलपुर-गोंदिया ब्राडगेज बनने के बाद शुरू की पहली इंटरसिटी ट्रेन सेवा यात्रियों की कमी से जूझ रही है। मामला जबलपुर-चांदाफोर्ट सुपरफास्ट ट्रेन का है। यात्री नहीं मिलने से यह ट्रेन रेल मंडल की सबसे घाटे वाली गाड़ी है। शुरुआत से ही जबलपुर-चांदाफोर्ट के बीच सीधे यात्रियों की कमी से जूझ रही ट्रेन को अब बीच के स्टेशनों से भी पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं।

ट्रेन के आरक्षित कुर्सीयान निरंतर खाली दौड़ रहे है। इसके चलते हाल ही में ट्रेन के कुछ आरक्षित कोच हटाकर अनारक्षित कोचों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके बावजूद ट्रेन में यात्री नहीं चढ़ रहे है। यात्री इस ट्रेन को चांदाफोर्ट की जगह नागपुर तक चलाने की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में जबलपुर-नागपुर के बीच कोई इंटरसिटी ट्रेन सेवा नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.