Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

IPL 2026: बुमराह को धोया, अब विराट की बारी! वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इस दिन टूटेगा कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Jasprit Bumrah- Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जैसा कोई नहीं. पहली गेंद पर बुमराह को छक्का लगाने वाले इस करिश्माई खिलाड़ी के बारे में ये तो कहना पड़ेगा. लोगों को इसी मुकाबले का इंतजार था. मन में सवाल था कि जब पहली बार वैभव से टकराएंगे बुमराह तो क्या होगा? क्या वैभव बुमराह की भी पहली गेंद पर सिक्स लगाएंगे? इस सवाल का जवाब अब दुनिया के सामने हैं. लेकिन, बुमराह के खिलाफ पहली गेंद पर लगा वो सिक्स तो बस ट्रेलर है. अभी तो ये पार्टी शुरू हुई है. क्योंकि, बुमराह को पीटकर वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली को भी लपेटे में जो ले लिया है.

बुमराह को मारा, विराट के रिकॉर्ड को खतरे में डाला

अब सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली को लपेटे में कैसे लिया? तो इसका मतलब विराट के रिकॉर्ड को खतरे में डालने से है. वो रिकॉर्ड जो बुमराह से जुड़ा है. उनके खिलाफ छक्के लगाने से जुड़ा है. दरअसल, आज तक IPL की पिच पर विराट कोहली ने जितने छक्के जसप्रीत बुमराह के खिलाफ लगाए हैं, उतने किसी और ने नहीं मारे.

बुमराह के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ IPL के पावरप्ले में 40 गेंदों पर 3 छक्के लगाए हैं. गुवाहाटी में बुमराह की पिटाई का ट्रेलर दिखाकर वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने की दिन, जगह और तारीख भी तय कर दी है. हालांकि, उससे पहले विराट कोहली के पास बुमराह के खिलाफ पावरप्ले में अपने छक्कों की संख्या को बढ़ाने का एक मौका मिलेगा. ऐसा वो 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले में कर सकते हैं.

तारीख तय, वैभव सूर्यवंशी इस दिन तोड़ेंगे विराट का रिकॉर्ड!

लेकिन, उधर वैभव सूर्यवंशी पूरी तरह से कमर कसकर तैयार है. गुवाहाटी में वो बुमराह के खिलाफ पावरप्ले में 2 छक्के ऑलरेडी लगा चुके हैं, वो भी सिर्फ उनकी 3 गेंदों पर. अब 24 मई को जब IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस फिर से आमने-सामने होंगे तो वैभव सूर्यवंशी उसमें विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. ये मुकाबला वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा. बड़ी बात ये है कि विराट कोहली के बुमराह के खिलाफ दर्ज रिकॉर्ड को वैभव सूर्यवंशी, उनसे कहीं ज्यादा तेज रफ्तार से तोड़ते दिखेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.