देश

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहे रवीश कुमार फिनलैंड में भारत के नए राजदूत नियुक्त

विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। मंत्रालय के बुधवार को जारी बयान से यह जानकारी मिली है। कुमार काफी समय तक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रहे हैं।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, 1995 बैच के आईएफएस अधिकारी तथा मंत्रालय में संयुक्त सचिव रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया। इसमें कहा गया है कि कुमार अपना दायित्व जल्द ही संभाल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button