ब्रेकिंग
सिवनी भाजपा में बगावत: महामंत्री पद को लेकर एससी-एसटी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रभारी के सामने ... छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ...
टेक्नोलॉजी

Facebook पर राजनीतिक विज्ञापन के लिए खर्च किए 27.7 करोड़ रुपये, ये पार्टी है सबसे आगे

नई दिल्ली: राजनीतिक पार्टियों ने 19 मई को हुए आम चुनाव के सातवें चरण तक में फेसबुक पर विज्ञापनों पर 27.23 करोड़ रुपये खर्च किए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसमें सबसे आगे रही। भारत के लिए फेसबुक विज्ञापन लाइब्रेरी के नवीनतम डेटा के अनुसार अपना प्रचार करने के लिए 19 फरवरी से 19 मई तक राजनीतिक पार्टियों ने फेसबुक पर 1,24,094 विज्ञापन डाले। फेसबुक पर जहां कांग्रेस ने 1.8 करोड़ रुपये के विज्ञापन दिखाए, वहीं भाजपा ने इससे 200 प्रतिशत अधिक चार करोड़ रुपये से ज्यादा विज्ञापन में खर्च किए।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा), वाईएसआर कांग्रेस और बीजू जनता दल (बीजद) जैसी क्षेत्रीय पार्टियां भी सूची में  शामिल हैं। फेसबुक एड लाइब्रेरी एक डेटाबेस है जिसमें राजनीति से संबंधित विज्ञापन और फेसबुक या इंस्टाग्राम पर चलने वाले राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे शामिल रहते हैं। राजनीतिक दलों के समर्थक और सहयोगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक खर्च करते हैं।

भारत के चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों से हटाए गए पोस्ट में सबसे अधिक फेसबुक ने 650 पोस्टों को हटाया। फेसबुक द्वारा हटाई गई पोस्ट में से 482 राजनीतिक पोस्ट थीं जो चुनाव से 48 घंटे पहले के ‘मौन काल’ के समय की थीं। फेसबुक ने कहा है कि वह भारत में हर रोज 10 लाख फर्जी अकाउंट हटा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button