देश

योगी सरकार की नई पहल, उत्तर प्रदेश में गायों के परिवहन के लिए दिए जाएंगे प्रमाणपत्र

लखनऊः मॉब लीचिंग और गौरक्षा के नाम पर हो रही हिंसा को रोकने के एक प्रयास के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि गौ सेवा आयोग को गायों का परिवहन कराने वालों को प्रमाण पत्र देना चाहिए और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गायों के परिवहन के दौरान जो इन प्रमाण पत्रों को साथ लेकर चलेंगे, उन्हें पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

गौ सेवा आयोग की एक बैठक में योगी ने कहा कि आयोग को गायों की अवैध तस्करी और गोशालाओं की नियमित जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गायों की सुरक्षा और संरक्षा का अत्यधिक महत्व है और वित्त के मामले में गौशालाओं के निर्माण को आत्मनिर्भर बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के मुताबिक, ‘खाद का उत्पादन और गौमूत्र का संरक्षण किया जाना चाहिए, ताकि बाद में इन्हें बेचा जा सके । अन्य उत्पादों को भी बेचा जा सकता है।’ योगी आदित्यनाथ ने मवेशियों की नस्ल में सुधार की आवश्यकता बताई और कहा कि आने वाले सालों में यह फायदेमंद साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button