ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
टेक्नोलॉजी

प्रतिबंध के बावजूद PUBG खेलना पड़ सकता है महंगा, उठाने होंगे ये नुकसान

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पिछले साल PUBG ऐप्स पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। तब से लेकर आज तक प्रतिबंध का दौर जारी है। साथ ही अभी तक भारत में PUBG का कोई नया वर्जन भी लॉन्च नहीं हुआ है। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोग PUBG गेम खेल रहे हैं। इसके लिए यूजर्स वर्चुअल प्राइवेट नेवटर्क (VPN) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर पर वर्चुअल नेटवर्क पर PUBG खेलते हैं, तो आपको यह गेम खेलना महंगा पड़ सकता है। दरअसल पिछले दिनों कुछ ऐसे वर्चुअल नेटवर्क की पहचान की गई हैं, जो इस्तेमाल के लिहाज से काफी खतरनाक हैं। यह खतरनाक ऐप्स आपके बैंक एकाउंट को खाली कर सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क पर PUBG जैसे गेम नहीं खेलने चाहिए।

तुरंत फोन से डिलीट कर दें ये ऐप्स

रिसर्च के मुताबिक अगर आपने स्मार्टफोन में Cake VPN, Pacific VPN, eVPN जैसे ऐप्स को इंस्टॉल किया है, तो यह आपके लिए खतरनाक हो साबित हो सकता है। रिपोर्ट की मानें, तो यह सभी मैलिसियस एंड्राइड ऐप्स हैं, जो स्मार्टफोन में AlienBot Banker और MRAT को इंस्टॉल कर देते हैं। AlienBot एक मैलवेयर है, जो फाइनेंशियल ऐप्स के टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन कोड में सेंध लगाकर बैंकिंग डिटेल चोरी कर सकता है। साथ ही यह Google को भी चकमा देने में माहिर है। ऐसे में यूजर को चाहिए कि अगर फोन में ये खतरनाक ऐप्स मौजूद हैं, तो उन्हें तुरंत डिलीट कर देना चाहिए। बता दें कि पिछले दिनों QR कोड स्कैनर मैक्स, Music Player और Tooltipnatorlibrary ऐप्स को इस्तेमाल के लिए खतरनाक बताया गया था। इन ऐप्स से भी बैकिंड फ्रॉड जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा सकता था।

क्या होता है VPN

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) टेक्नोलॉजी की मदद से आपकी आईपी एड्रेस को छिपाने का काम किया जाता है। साधारण शब्दों में कहें, तो VPN बहुत सारे प्रतिबंधों को बायपास कर देता है। मतलब अगर कोई वेबसाइट भातरत में प्रतिबंध हैं, तो उसे VPN पर एक्सेस किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button