Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

काबुल ब्लास्ट के बाद कजाकिस्तान के मिलिट्री बेस पर हुआ जोरदार धमाका, आसपास के इलाके में लगी आग

अलमाती। काबुल में आत्मघाती धमाके के बाद कजाकिस्तान के ताराज शहर में बड़े धमाके की खबर है। सूत्रों के अनुसार, यह जोरदार धमाका एक मिलिट्री बेस पर हुआ है। कजाकिस्तान के इस शहर को खाली करा लिया गया है। कजाकिस्तान के उप रक्षा मंत्री ने गुरुवार को कहा कि जांबिल प्रांत के ताराज शहर के दक्षिण में एक मिलिट्री बेस के बगल में स्थित बस्तियों में शक्तिशाली विस्फोट के बाद हिल गया था। उप मंत्री रुस्लान शपेकबायेव ने कहा कि विस्फोट के बाद मिलिट्री बेस में आग लग गई, जहां कुछ इंजीनियरिंग के उद्देश्य के विस्फोटक इकट्ठा किए गए थे। यातायात अधिकारियों ने कहा कि वे पास की सड़क को बंद कर रहे थे।

काबुल एयरपोर्ट पर धमाके में मरने वालों की संख्या 40 हुई

उधर, काबुल एयरपोर्ट के बाहर गुरुवार रात को दो धमाके हुए हैं। अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, कम-से-कम 40 लोगों की जान गई है, जबकि 120 लोग घायल हो गए हैं. घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में कई बच्चे भी हैं। हमले में महिलाओं, अमेरिकी सुरक्षा कर्मियों और तालिबान के गार्ड समेत कई लोग घायल हुए हैं। हमले में चार अमेरिकी जवान भी मारे गए हैं। अमेरिका समेत पश्चिमी देश हमले के लिए आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) पर शक जता रहे हैं।

अमेरिका, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया ने एयरपोर्ट पर आइएस द्वारा बम धमाकों की आशंका जताते हुए बुधवार को ही अपने देश के नागरिकों को एयरपोर्ट के बाहर जमा होने से पहले ही रोक दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बम धमाका एयरपोर्ट के एबे गेट पर और दूसरा धमाका एयरपोर्ट के बाहर बैरन होटल के पास हुआ। दोनों घटनास्थल आस-पास हैं। हमले में कई अफगान नागरिक हताहत हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.