देश

दौरे के आखिरी दिन अयोध्या पहुंचे राष्ट्रपति, रामायण कान्क्लेव का किया शुभारंभ

लखनऊ: राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द यूपी दौरे के आखिरी दिन अयोध्या पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति लखनऊ से प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनका स्वागत किया। रामकथा पार्क में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीप जलाकर रामायण कांक्लेव का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को रामनामी ओढाकर व राम दरबार का चित्र भेंट किया। वहीं, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राष्ट्रपति की धर्मपत्नी को बनारसी साड़ी भेंट की।

राम जन्मभूमि परिसर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जबरदस्त तैयारी की गई हैं। रामलला के अस्थाई मंदिर को फूलों से सजाया गया है। दर्शन मार्ग पर राष्ट्रपति के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण वाली जगह को भी सजाया गया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में ड्रोन कैमरे के साथ पैरामिलिट्री, कमांडो, एटीएस के दस्ते ने मोर्चा संभाला है। पूरी रामनगरी में सीसीटीवी कैमरे का जाल बिछा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button