Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
tc-check-https://dddscom.com Драгон Мани: Мифы и Реальность Быстрых Денег в Онлайн Казино Dragon Money Casino: Your Gateway to Asian-Inspired Gaming Лучшие онлайн казино: Полный обзор MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ...

रोहित शर्मा अपनी किस सबसे बड़ी क्वालिटी की वजह से अन्य खिलाड़ियों से हैं अलग, सचिन तेंदुलकर ने बताया

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने काफी दक्षता के साथ टीमों का नेतृत्व करने में सक्षम होने के लिए रोहित शर्मा की तारीफ की है। क्रिकेट में रोहित शर्मा की किस्मत 2013 में बदल गई जब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रिकी पोंटिंग की जगह ली थी। ये वही साल था जब उन्होंने टीम इंडिया के लिए उच्चतम स्तर पर ओपनिंग बल्लेबाजी की शुरुआत की थी। आठ साल बाद, नागपुर में जन्मे रोहित आइपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने पांच खिताब जीते हैं, हालांकि एमआई आइपीएल 2021 में प्लेआफ के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा।

तेंदुलकर ने माना कि नेतृत्व करने की उनकी क्षमता के अलावा, रोहित की मुश्किल परिस्थितियों में जिस तरह से संयम बनाए रखते हैं उनकी यही क्षमता उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग करती है। सचिन ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा कि रोहित के साथ मेरी जो भी बातचीत रही है, उसके पास बहुत ही स्मार्ट क्रिकेटिंग दिमाग है औ वो घबराता नहीं है। मैंने जो देखा वह दबाव को झेलने में पूरी तरह से सक्षम है। जब आप टीम का नेतृत्व कर रहे हों तो यह महत्वपूर्ण है।

तेंदुलकर ने कहा कि रोहित ने शायद ही अपनी टीम को निराश किया है और मुंबई की फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल में सही समय पर सही फैसले लेने में सक्षम रहे हैं। मुंबई ने आइपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले जिन चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है उसमें से एक रोहित शर्मा भी हैं और ये ध्यान देने योग्य बात है। ऐसी कई चीजें हैं जिनका एक कप्तान को ध्यान रखना होता है। अगर आप ऐसी स्थिति में हैं जब टीम आपकी ओर देख रही है, तो यह महत्वपूर्ण है कि कप्तान शांत रहे और काम करे और यही मैंने मुंबई इंडियंस में बिताए समय के दौरान रोहित में देखा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

sweet bonanza gates of olympus deneme bonusu deneme bonusu veren siteler casino siteleri slot siteleri