देश

तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त

नई दिल्ली: तमिलनाडु में सैन्य हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। दुर्घटना के बाद रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू कर दिया गया है। नजदीकी सेना के अस्‍पताल में सभी घायलों को भर्ती कराया गया है। इनकी हालत फिलहाल गंभीर बताई गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से दजी गई जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनके कर्मचारी और परिवार के कुछ सदस्य सवार थे। दुर्घटना के बाद आस-पास के इलाकों में खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है

Related Articles

Back to top button