ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
देश

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, जानिए कब होगा आयोजन

काबुल। अगले साल अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आएगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच एक छोटी से सीरीज खेली जाएगी। माना जा रहा है कि अगले साल मार्च में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने सोमवार को इस बात की घोषणा की कि अफगान टीम मार्च में भारत का दौरा करेगी और सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी।

भविष्य दौरे कार्यक्रम (FTP) के तहत अफगानिस्तान को 2022-23 में 11 वनडे इंटरनेशनल, चार टी20 इंटरनेशनल और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। भारत के खिलाफ सीरीज के अलावा अफगानिस्तान 2022 में नीदरलैंड्स, जिंबाब्वे, आस्ट्रेलिया और आयरलैंड के साथ भी सीरीज खेलेगा। भारत और अफगानिस्तान के बीच आखिरी मैच टी20 विश्व कप 2021 में खेला गया था, जिसे भारत ने 66 रन से जीता था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अफगानिस्तान में अब तालिबान की सत्ता है और तालिबान ने अभी तक अफगानिस्तान की महिला टीम को क्रिकेट खेलने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी अफगानिस्तान से पूर्ण क्रिकेट राष्ट्र का दर्जा छीन सकती है। इसके अलावा ये भी जानने योग्य बात है कि तालिबानी सत्ता के बाद से अफगानिस्तान ने कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने भी अफगानिस्तान की टीम को अपने देश बुलाने से साफ इन्कार कर दिया था, क्योंकि अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट को अनुमति नहीं है।

भारत की बात करें तो विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलना है। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के दौरे पर टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। साउथ अफ्रीका दौरे के बाद भारतीय टीम स्वदेश आएगी और आइपीएल 2022 से पहले कई द्विपक्षीय सीरीजों में हिस्सा लेगी। वेस्टइंडीज की टीम को भी भारत का दौरा करना है।

Related Articles

Back to top button