ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
देश

PM मोदी ने देर रात कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, वाराणसी के विकास कार्यों का भी लिया जायजा

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय काशी प्रवास के दौरान वाराणसी में चल रहे तमाम विकास कार्यों का सोमवार को देर रात तक निरीक्षण किया। वाराणसी, प्रधानमंत्री मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। मोदी ने सोमवार को दिन में काशी विश्वनाथ धाम परिसर के लोकार्पण और देर शाम तक गंगा आरती का अवलोकन करने के बाद वाराणसी के विकास कार्यों का जायजा लिया।

इससे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लिया। मोदी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी। देर रात लगभग सवा बारह बजे मोदी ने बैठक के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुये बैठक समाप्त होने की जानकारी दी। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा और असम सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी इस बैठक का दूसरा दौर प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री की संबोधन होगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीन दिन के उत्तर प्रदेश प्रवास पर आये भाजपा के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री 15 दिसंबर को अयोध्या भी जायेंगे। इसके बाद रात करीब एक बजे प्रधानमंत्री ने योगी के साथ वाराणसी में विकास कार्यों के निरीक्षण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने ट्वीट कर बताया, ‘‘काशी में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहा हूं। हमारा प्रयास है कि इस पवित्र नगरी में सर्वश्रेष्ठ ढांचागत सुविधायें विकसित की जायें।”   देर रात तक चले निरीक्षण अभियान के दौरान मोदी ने बनारस रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया।

उन्होंन योगी के साथ बनारस रेलवे स्टेशन के निरीक्षण की तस्वीरों के साथ लिखा, ‘‘अगला पड़ाव.. बनारस स्टेशन. हम रेल संपकर् को बेहतर बनाने के साथ ही साफ सुथरे और आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्री हितैषी रेलवे स्टेशनों के निर्माण को सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रहे हैं।”  प्रधानमंत्री के आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक मोदी मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे स्वर्वेद महामंदिर में सद्गुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान के 98वें वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को वह दिल्ली रवाना हो जायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button