योगी के मंत्री बोले- ‘ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत’ कुमार विश्वास ने फोटो शेयर कर यूं दिया जवाब

उनके द्वारा साझा की गई तस्वीर में एक महिला ऑटो में अपने बेहोश पति को संभालती नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हुजूर, आप कहते हैं तो फिर ठीक ही कहते होंगे।” सवाल-क्या कोरोना की दूसरी लहर में,यूपी में ऑक्सीजन की कमी से मौतें हुई हैं? जवाब-प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से किसी व्यक्ति की मृत्यु सूचित नहीं हुई है (विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह का जवाब)
स्वास्थ्य मंत्री ने दिया ये बयान
बता दें कि गुरुवार को विधान परिषद के तृतीय सत्र में दीपक सिंह के सवालों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई है। अपनी इस बात को लेकर यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग कुमार विश्वास के ट्वीट पर खूब कमेंटस कर रहे हैं।






