ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
देश

इलाहाबाद HC के बयान पर सपा नेता रामगोपाल यादव बोले- BJP डर से चुनाव टालने का ढूंढ रही बहाना

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य प्रो रामगोपाल यादव ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश की उस टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है कि जिसमें चुनाव आयोग से कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव टालने का अनुरोध किया गया है। प्रो यादव ने उच्चतम न्यायालय से इस टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील की है।

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश शेखर यादव ने गुरुवार को जमानत की एक अर्जी पर आदेश देते हुए चुनाव आयोग से कोविड-19 के नये रूप ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव टालने और चुनावी रैलियों पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

प्रो यादव ने कहा कि हाईकोर्ट की तरफ से इस तरह का अनुरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा,‘‘ मेरी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में स्वत: संज्ञान ले और इस तरह के निर्देश देने वाले लोगों के ख़लिाफ़ कारर्वाई करे।” उन्होंने इसे गैरजरूरी टिप्पणी बताते हुये कहा कि उच्च न्यायालय में इस तरह की मांग करने वाली कोई अपील भी दायर नहीं की गयी थी। इस पर उच्चतम न्यायालय को इस पर संज्ञान लेकर कारर्वाई करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button