ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
देश

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली में आज से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार से मंगलवार तक दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिन में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। क्योंकि रविवार की रात कई इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। तब प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। सुबह में हल्का कोहरा होगा।अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

इससे पहले शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सबसे कम नरेला में 6.1 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में भी 6.5 डिग्री सेल्सियस व लोधी रोड में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नरेला में अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस, आया नगर में 22.8 डिग्री सेल्सियस, जाफरपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण पालम एयरपोर्ट के नजदीक सुबह सात से नौ बजे तक दृष्यता कम रही। इस दौरान दो घंटे दृष्यता 500 मीटर रही।

29 दिसंबर से बढ़ सकता है कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 दिसंबर को भी आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है। 29 दिसंबर से कोहरा बढ़ सकता है। 31 दिसंबर से आकाश साफ होगा। इसके बाद कोहरा अधिक बढ़ सकता है।

दिल्ली एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर बढ़ा

दिल्ली एनसीआर में शनिवार को प्रदूषण का स्तर थोड़ा बढ़ गया। इस वजह से दिल्ली, फरीदाबाद व नोएडा में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रही। वहीं एनसीआर के अन्य शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में उच्च स्तर पर रही। फरीदाबाद व दिल्ली में शनिवार को देश में सबसे अधिक प्रदूषण रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी 155 शहरों की रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद का एयर इंडेक्स सबसे अधिक 432 व दिल्ली का एयर इंडेक्स 431 दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 414 व दिल्ली का एयर इंडेक्स 415 दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button