Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

भाजपा नेता ने कहा- मुझे गोली मारने के पीछे बड़ा खेल, नालंदा में हुई थी वारदात

हिलसा नालंदा: हिलसा में गुरुवार की सुबह भाजपा नेता संजय सागर की हालत इलाज के बाद समान्य बनी हुई है। वे खतरे से बाहर हैं। पटना में इलाजरत हैं। सागर ने बताया कि अतिक्रमण हटाने वाले मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं था। स्टेशन रोड में मेरी कोई दुकान भी नहीं है। आशंका है कि घटना के पीछे बहुत बड़ा खेल खेला गया है। किसी के बहकावे पर आरोपित ने मुझे गोली मारी है। इधर, मामले को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद, सर्किल इंस्पेक्टर वीरेंद्र प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। दारोगा सुनील कुमार राजवंशी पीएमसीएच पहुंचकर जख्मी भाजपा नेता संजय सागर से फर्द बयान लिया। उन्होने  अरविंद कुमार, राजेश कुमार उर्फ लोढा व मुन्ना कुमार को नामजद आरोपित किया है। आरोपी तीनों सगे भाई हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपित अरविंद कुमार को शुक्रवार को जेल भेज दिया है।

नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव प्रकाश, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद विश्वकर्मा, भाजपा नेता ब्रज लाला प्रसाद यादव, विनोद कुमार, राजेश कुमार जायसवाल व बबलू जायसवाल ने वारदात की विज्ञानी तरीके से जांच कराए जाने की मांग की है। नेताओं को आशंका है कि वारदात में शामिल पर्दे के पीछे के लोग बच सकते हैं। विज्ञानी तरीके से जांच में कोई दोषी नहीं बचेगा।

दुकान के पास से कब्जा हटाने के विवाद में मारी गोली

आरोपित मिठाई दुकानदार की दुकान पास से अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद की बात कही जा रही है। तीन महीना पहले इसको लेकर मारपीट हुई थी। इसके प्रतिशोध में मिठाई दुकानदार ने भाजपा नेता को दिनदहाड़े गोली मार दी। चिंताजनक स्थिति में उन्हें पटना रेफर किया गया था। चिकित्सकों ने बताया कि भाजपा नेता खतरे से बाहर हैं।

कब्जा हटाने को जारी हो चुका है नोटिस

स्टेशन रोड हिलसा में रेलवे की जमीन से कब्जा हटाने को लेकर विभाग ने कुछ दुकानदारों को नोटिस भी जारी किया था। इस नोटिस पर दुकानदारों ने रेलवे विभाग से लड़ाई लड़ने के लिए धर्मशाला में बैठक की थी। आर-पार की लड़ाई की रणनीति तय की गई थी। निर्णय लिया गया था कि दुकान के सामने रोड पर कोई भी दुकानदार अतिक्रमण नहीं करेगा। रेलवे की गाड़ियों को आने-जाने में किसी प्रकार का कठिनाई ना हो। हिलसा शहर के दुर्गा स्थान निवासी सुरेश हलवाई के पुत्र अरविंद हलवाई ने अपनी दुकान के सामने सड़क पर कब्जा कर रखा था। कुछ दुकानदारों ने अरविंद को इसे हटा लेने को कहा था। दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मारपीट के बाद प्रतिशोध में अरविंद कुमार ने कला एवं संस्कृति के जिला प्रकोष्ठ संयोजक संजय सागर की हत्या करने की नीयत से गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे पीठ में गोली मार दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.