RPN Singh News: कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, BJP में हो सकते हैं शामिल मध्यप्रदेश By Akhilesh Dubey On Jan 25, 2022 38 Share RPN Singh News: दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह (RPN Singh) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि वे आज ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भाजपा उन्हें पडरौना सीट से टिकट दे सकती है। खास बात यह है कि चुनाव से ऐन पहले भाजपा का साथ छोड़कर समाजवादी खेमे में जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौन सीट से भी प्रत्याशी है। भाजपा अब RPN Singh को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ खड़ा कर सकती है। RPN Singh और उनके परिवार का इलाके में दबदबा है। RPN Singh पडरौना राजघराने से हैंं। RPN Singh यूपीए सरकार में मंत्री रहे। कांग्रेस ने उन्हें झारखंड का प्रभारी भी बनाया था। 38 Share
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.