ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ... ईरान हमले में भारत का नाम! क्या सच में अमेरिकी सेना ने किया भारतीय पोर्ट का उपयोग? विदेश मंत्रालय का...
बिहार

बिहार के मंत्री सहनी ने अपनाए बागी तेवर, कहा- जरूरत पड़ी तो पीएम-सीएम मुर्दाबाद भी बोलूंगा

 पटना : विधान परिषद चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में झगड़ा बढ़ गया है। विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख और पशु मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी की अनेदखी के बाद बागी तेवर अपना लिए हैं। सहनी ने रविवार को कहा कि जरूरत पड़ी तो पीएम और सीएम मुर्दाबाद के नारे लगाएंगे। एक बताशा (गांव में मिलने वाली एक मिठाई) तो चाहिए चाहे इसके लिए मंदिर टूटे या मस्जिद। उन्होंने फिर एलान किया परिषद की सीट नहीं दी गई तो सभी 24 सीटों पर उनकी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी।

सहनी ने कहा 2020 में भाजपा कमजोर थी, तो हमें साथ लिया। आज मजबूत मान धोखा किया जा रहा है। रालोजपा तक को एक सीट दी जा रही है। जीतनराम मांझी और उन्हें कमतर आंका जा रहा है। उन्होंने कहा वे नीतीश कुमार के साथ हैं और सरकार चलाने में मदद कर रहे हैं। सहनी ने कहा जो खुद का हिटलर समझते हैं, उन्हें नहीं पता अब हिटलरशाही नहीं चलती। उनकी पार्टी यूपी के बाद अगली बार बिहार-झारखंड में भी प्रत्याशी देगी। एक सवाल पर कहा, वे लोग हमें गठबंधन में रखेंगे या नहीं हमें अभी पता नहीं। यह सब उनपर निर्भर करता है।

वीआइपी सुप्रीमो ने कहा उन्हें उनका हिस्सा मिलना चाहिए। बताशा तो एक चाहिए ही। एक प्रश्न पर बोले, पार्टी विधायक नहीं जनता और कार्यकर्ता से चलती है। जनता चाहेगी तो चार से 24 विधायक बना देगी। जरूरत पड़ी तो जनता उन्हें मुख्यमंत्री भी बना देगी। बिहार में जो कुछ नहीं जानते वे भी मुख्यमंत्री बन चुके हैं, तो मल्लाह का बेटा क्यों नहीं बन सकता है। मुकेश सहनी ने कहा कि हम नीतीश कुमार सरकार की ईमानदारी से मदद कर रहे थे और आगे भी करते रहेंगे। सरकार हमें कमजोर समझ रही है, पर उनका आकलन ठीक नहीं है। हम चार से 24 हो सकते हैं और 130 सीटें भी ला सकते हैं। पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि एनडीए के साथ हमारा गठबंधन रहेगा या नहीं यह उनको तय करना है।

Related Articles

Back to top button