ब्रेकिंग
सिवनी भाजपा में बगावत: महामंत्री पद को लेकर एससी-एसटी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रभारी के सामने ... छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ...
देश

“ये पढ़ लो, ये पढ़ लो” कहकर प्रियंका ने भाजपा समर्थकों को थमाया युवा घोषणापत्र 

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश में शनिवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा जब अलीगढ़ में चुनाव प्रचार कर रही थीं तो एक रोचक वाकया सामने आया। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी का सामना भाजपा समर्थकों से हुआ जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे लगा रहे थे। उन्हें देखकर प्रियंका पहले तो मुस्कुराईं, उनसे हाथ मिलाया और फिर अपनी पार्टी का युवा घोषणापत्र उन्हें सौंप दिया।
प्रियंका अपनी गाड़ी से थोड़ा झुकीं और भाजपा के झंडे लहराते और पार्टी के शीर्ष नेताओं के पक्ष में नारेबाजी के बीच राज्य में सत्ताधारी पार्टी के एक कार्यकर्ता से कहा, “ये पढ़ लो, ये पढ़ लो”।
50 वर्षीय प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर भाजपा समर्थकों का अभ‍िवादन किया और उनका काफिला आगे बढ़ गया। कांग्रेस युवा घोषणापत्र, जिसे ‘भारती विधान’ कहा जाता है, राज्य में युवाओं को एक नई दृष्टि देने का वादा करता है। पार्टी का कहना है कि युवाओं से सलाह मशविरा करने के बाद इसका मसौदा तैयार किया गया है।
कांग्रेस नेता ने पिछले महीने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा था, “आज यूपी में युवाओं को नौकरी पाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वे योग्य और बेरोजगार हैं। हमारा लक्ष्य उन्हें वह रोजगार दिलाने में मदद करना है, जिसकी उन्हें जरूरत है।”
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा और नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button