Local & National News in Hindi

‘लव हॉस्टल’ में दिखा बॉबी देओल का गुस्सैल और क्रूर अंदाज

20

शाह रुख खान को बॉलीवुड का किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है और वेलेंटाइन डे पर शाह रुख ने लगभग साढ़े चार महीनों बाद ट्विटर पर वापसी करते हुए लव हॉस्टल का ट्रेलर शेयर किया। लव हॉस्टल का निर्माण शाह रुख की कम्पनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और दृश्यम फिल्म्स ने किया है। लव हॉस्टल हिंदी हार्टलैंड में स्थापित एक लव स्टोरी है, जिसमें विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा के किरदारों का प्यार सामाजिक रस्मों-रिवाज के खिलाफ बगावत करता नजर आता है।

शंकर रमन लिखित-निर्देशित फिल्म में विक्रांत और सान्या प्रेमी जोड़े के किरदारों में हैं, जो अपने प्यार को बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि बॉबी देओल एक कॉन्ट्रेक्ट किलर के रोल में हैं, जो इन दोनों के पीछे पड़ा है। बॉबी का किरदार डागर इस ट्रेलर की हाइलाइट है। यह पहली बार है, जब चॉकलेटी किरदारों के लिए मशहूर रहे बॉबी इस अंदाज में नजर आ रहे हैं। बॉबी एक्शन तो पहले भी करते हैं, मगर डागर के किरदार में उनका लुक, गेटअप, भाषा और देह भाषा बिल्कुल अलग है। लव हॉस्टल 25 फरवरी को जी5 पर रिलीज की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.