Local & National News in Hindi

सरकार कर रही है विमान ईंधन को GST के दायरे में लाने की तैयारी

31

सरकार एविएशन टर्बाइन फ्यूल  को वस्तु एवं सेवा कर के दायरे में लाने का प्रस्ताव कर सकती है   |  सरकार इसमें वैट  या एक्साइज  रेट के साथ 18 फीसदी जीएसटी लगाने का प्रस्ताव कर सकती है   | इसके अलावा उन्होंने कहा कि फॉर्मूले को तभी पेश किया जाएगा, जब केवल वह सभी राज्यों को मंजूर होगा   | फॉर्मूले के तहत वैट या एक्साइज रेट राज्य के हिसाब से अलग हो सकता है   | एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि वैश्विक तौर पर भी एटीएफ के मामले में बहुत से देशों में जीएसटी रेट प्लस वैट / एक्साइज के ऐसे फॉर्मूले का इस्तेमाल किया गया है   |प्रस्ताव को जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सामने रखा जा सकता है   |

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.