Local & National News in Hindi

शेफ विकास खन्ना की बहन का हुआ निधन

28

शेफ विकास खन्ना की बहन राधा खन्ना सोमवार को इस दुनिया में नहीं रहीं। विकास ने उनकी तस्वीरें शेयर करके उन्हें अपना सोलमेट बताया है। विकास ने उनका वीडियो भी शेयर किया है। राधा के निधन पर शबाना आजमी, नीना गुप्ता, कपिल शर्मा सहित कई लोगों ने दुख जताया है। विकास ने यह भी बताया कि वह उनके साथ जल्द वाराणसी जाने वाले थे और उनको किडनी डोनेट करने की तैयारी भी थी। हालांकि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। शेफ विकास खन्ना की बहन का निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते हुआ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.