Local & National News in Hindi

रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा 

22

आजमगढ़। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।”

इससे पहले जनवरी में रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ छावनी सीट से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अपने बेटे के लिए भाजपा से टिकट मांगा था। रीता बहुगुणा जोशी ने यह भी कहा था कि अगर उनके बेटे को लखनऊ कैंट सीट से टिकट नहीं मिला तो वह अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़ देंगी। लेकिन जब उनके बेटे को टिकट नहीं दिया गया तो उन्होंने कहा कि वह “पार्टी के फैसले का सम्मान करती हैं।”
रीता बहुगुणा जोशी ने 2017 का चुनाव लड़ा था और लखनऊ छावनी से तत्कालीन सपा उम्मीदवार अपर्णा यादव को हराया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.