Local & National News in Hindi

रुस ने की सीजफायर की घोषणा, फंसे हुए लोगों को निकालने की तैयारी 

248

मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग के बीच बड़ी खबर आ रही है। रूस की ओर से यूक्रेन में सीजफायर की घोषणा की गई है। भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया गया। इसमें कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे।

बता दें कि बीते 10 दिन से यूक्रेन में जंग जारी है। रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। इस बीच ये जानकारी आई है कि रूस ने अब सीजफायर की बात कही है। बता दें कि दोनों देशों के बीच 2 दौर की वार्ता हो चुकी है। जबकि तीसरे दौर की बात संभवतः आज या कल में होगी है।गौरतलब है कि यूक्रेन में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं। इसमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं। इसके बाद उन सभी लोगों के लिए ये राहत की खबर है। बता दें कि यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए सीजफायर का फैसला लिया गया है।

शनिवार को सीजफायर की घोषणा से पहले बुका में रूसी सेना ने आम जनता पर गोली बारी हुई हैं। यूक्रेनी मीडिया ने दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने बुका में कार पर भी जमकर फायरिंग की है। हादसे में 17 साल की लड़की सहित 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं, रूसी सेना ने कीव के बाहर इरपिन शहर में भी शनिवार को सैन्य अस्पताल पर बमबारी की गई है। इरपिन शहर में सुबह से ही रूसी सैनिकों ने जबर्दस्त गोलाबारी की है। यहां सुबह से ही एयर रेड साइरन भी बज रहे हैं। बता दें कि सीजफायर के तहत यूक्रेन के वोल्नोवाखा के डीपीआर शहर में एक ह्यूमन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके जरिए फंसे हुए लोगों को निकाला जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.