Local & National News in Hindi

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के फैन्स जरूर जान लें ये बातें, एक्ट्रेस को इन दो बातों पर आता है तेज गुस्सा

29

जैकलीन फर्नांडिस किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। जैकलीन बीते कुछ वक्त से जहां सुकेश चंद्रशेखर के साथ नाम जुड़ने को लेकर चर्चा में रहीं तो दूसरी ओर उनके गाने और सोशल मीडिया पोस्ट्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। जैकलीन की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और फैन्स उन्हें खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी कौनसी दो बाते हैं, जिनकी वजह से जैकलीन को गुस्सा आ जाता है।

क्यों आता है जैकलीन को गुस्सा – दरअस एक शो में जैकलीन फर्नांडिस में बात करते हुए अपने जीवन के कई पहलूओं पर बात की थी। इस दौरान जैकलीन ने अपने करियर की शुरुआती स्टोरी भी बताई थी और अपने घर परिवार के बारे में भी। जैकलीन ने बताया था कि उनके परिवार में कई पशु- पक्षी हैं, वहीं खुद भी वो कई पेट्स रखती हैं। बातचीत के दौरान जैकलीन ने बताया था कि दो चीजें ऐसी हैं, जिनसे उन्हें गुस्सा आता है, जो हैं एनिमल क्रुएलिटी और 8 घंटे की नींद का पूरा न होना।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.