Local & National News in Hindi

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सलियों को ढेर कर घायल हुए 2 जवान

0 37

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें सुरक्षा बल के जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी घायल हो गए हैं। वहीं कुछ और नक्सलियों के मारे जाने और कुछ के घायल होने की भी खबर है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टी की है। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग खत्म हो गई है। जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे है। फोर्स जंगल में ही है और जवानों के लौटने के बाद स्थिति और ज्यादा साफ हो पाएगी। बताया जा रहा है कि फोर्स और नक्सलियों के बीच करीब एक घंटे तक लगातार फायरिंग होती रही। मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है। सर्चिंग के बाद जवानों ने नक्सलियों के शव को बरामद भी कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.