हरियाणा | जिले में इस समय टीकाकरण अभियान धीमा चल रहा है। यहीं कारण है कि अब प्रदेश सरकार ने टीकाकरण अभियान को तेज करने के आदेश दिए है। इस महीेन 16 मार्च को ही 12 से 14 साल के विद्यार्थियों का टीकाकरण अभियान शुरू किया है। जिले में 11 दिनों में महज 9 प्रतिशत बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ है। जिले में 55 हजार बच्चे है इनमें से पांच हजार बच्चों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक दिन में औसत 1 प्रतिशत भी नहीं आ रही है। स्वास्थ्य विभाग अपनी तरफ से प्रयास अवश्य कर रहा है, लेकिन लोग है कि टीकाकरण भी नहीं आ रहे है। पहले टीकाकरण को बढ़ाने के लिए पाबंदियां लगाई गई थी। जिसके बाद लोगों ने टीकाकरण भी अधिक करवाया। लेकिन जब से पाबंदी खत्म हुई है तभी से लोगों ने वैक्सीनेशन करवाना भी बंद कर दिया है। अब केवल विद्यार्थी ही टीकाकरण करवाने के लिए आ रहे है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.