Local & National News in Hindi

चार साल से फरार दो बिल्डर भाई गिरफ्तार

26

इंदौर  | राउ पुलिस दो बिल्डर भाइयों को पकड़ा है। आरोपी करीब चार साल से पुलिस से बचते आ रहे थे। DCP ने आरोपियों पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद से क्राइम ब्रांच भी उनकी तलाश कर रही थी।एसआई के एस बामिनया के मुताबिक राउ के रंगवासा में श्री राज लक्ष्मी कॉलोनी है। यहां राजकुमार पुत्र सुभाष नेमा और उसके भाई राजा बाबू नेमा ने लोगो को प्लॉट बेचे थे। इस मामले में लोगो ने पहले वरिष्ठ अधिकारियों को जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने दो अलग-अलग मामलो में केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.