Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

ओवैसी का PM मोदी से सवाल- मुस्लिमों को डराने वालों पर क्यों नहीं लगाते लगाम?

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अकसर हमलावर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर अल्पसंख्यकों को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर पीएम मोदी इस बात से सहमत हैं कि अल्पसंख्यक भय में रहते हैं, तो क्या वो उन गैंगों पर लगाम लगाएंगे जो गाय के नाम पर मुस्लिमों की हत्या करते हैं।

ओवैसी ने कहा कि पीएम को यह भी जानना चाहिए कि जिन लोगों ने अखलाक की हत्‍या की, वे उनकी चुनावी जनसभा में उनके सामने पहली पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने माेदी से  सवाल किया कि अगर मुस्लिम सच में डरकर जी रहे हैं तो वह यह बताएं कि उनकी पार्टी के जो 300 सांसद लोकसभा चुनाव में नवनिर्वाचित हुए हैं, उनमें से कितने मुसलमान हैं?  एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि यह पीएम मोदी और उनकी पार्टी का ढोंग है, जो वह पिछले पांच साल से कर रही है।

ओवैसी ने पूछा कि क्या पीएम उन गैंगों पर लगाम लगाएंगे जो गाय के नाम पर मुस्लिमों की हत्या करते हैं, पीटते हैं और फिर वीडियो बनाकर नीचा दिखाते हैं। बता दें कि बीजेपी और एनडीए के सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सेंट्रल हॉल में एनडीए के नए सांसदों को संबोधित किया था। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि देश के अल्पसंख्यकों के साथ अबतक छल हुआ है, जिसे आगे नहीं होने दिया जाएगा।

बता दें कि एआईएमआईएम प्रमुख ने तेलंगाना में हैदराबाद लोकसभा सीट पर लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। वह इस सीट पर 2004 से जीतते आ रहे हैं।उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जे भगवंत राव को 2.82 लाख वोटों के अंतर से हराया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.