Local & National News in Hindi

अबू धाबी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 100 से ज्यादा भारतीय घायल

29

दुबई । यूएई की राजधानी अबू धाबी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में अबू धाबी के एक होटल में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। धमाके में 106 भारतीयों समेत 120 लोग घायल हो गए थे।घटना सोमवार दोपहर अबू धाबी के एक रेस्टोरेंट में हुई, जिसमें कुल 120 लोग घायल हो गए। खलीज टाइम्स ने बुधवार को खबर दी कि मारे गए दो लोगों में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी भी शामिल है।भारतीय दूतावास ने भी पुष्टि की कि मृतकों में से एक भारतीय था।रिपोर्ट में कहा गया है, “संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक रेस्तरां में गैस विस्फोट में दो लोगों – एक भारतीय और एक पाकिस्तानी प्रवासी – की मौत हो गई और 106 भारतीयों सहित 120 लोग घायल हो गए।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.