Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

लोकसभा चुनाव में मिली जबरदस्त जीत, 14 किमी पैदल चल सिद्धिविनायक पहुंचीं स्मृति ईरानी

0

नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री स्मृत‍ि ईरानी ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट पर मिली जबरदस्त जीत के बाद स्मृत‍ि ईरानी ने स‍िद्धि‍विनायक के दर्शन किए। स्मृत‍ि ईरानी 14 किमी नंगे पांव चलकर स‍िद्धि‍विनायक मंद‍िर पहुंचीं। स्मृति की दोस्त और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर इसकी जानकारी दी।

स्मृति संग फोटो शेयर करते हुए एकता कपूर ने ल‍िखा कि 14 किलोमीटर स‍िद्ध‍िविनायक के बाद वाला ग्लो। एकता ने स्मृत‍ि के साथ कई इंस्टाग्राम वीड‍ियो स्टोरी भी शेयर की। एकता ने वीड‍ियो में बताया कि स्मृत‍ि 14 किमी नंगे पांव स‍िद्ध‍िविनायक चलकर दर्शन करने गईं, इस बारे में जब स्मृत‍ि से एकता ने कुछ बोलने को कहा तो वो बोलीं- ईश्वर ने मन्नत पूरी की है। हालांकि स्मृति ने यह नहीं बताया कि कौन-सी मन्नत पूरी हुई है।

PunjabKesari

वहीं एक अन्य वीडियो में स्मृति गाड़ी की अगली सीट पर बैठी हुई हैं और एकता पिछली सीट पर बैठकर वीडियो बनाते हुए स्मृति से बातें कर रही है। स्मृति ने कहा कि ये मेरा रव‍ि के साथ पहली बार स‍िद्ध‍िविनायक दर्शन था, वो चार महीने का हो चुका है। मुझे लगता है इस तरह हम पूरी ज‍िंदगी के लिए खास र‍िश्ते में बंध गए हैं। मैं उसकी बहुत खास मासी हूं। बता दें कि स्मृति ने अमेठी में जीत हासिल करके न सिर्फ राहुल गांधी को हराया बल्कि कांग्रेस के गढ़ पर भी कब्जा कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.