देश

जाकिर मूसा के बाद इस आतंकी ने संभाली अंसार गजावत उल हिंद की कमान

श्रीनगर : अंसार गजावत उल हिंद के कमांडर जाकिर मूसा की मौत के बाद अब नया कमांडर सामने आ गया है। यह है हमीद ललहारीद्ध  ललहारी हिज्बुल मुझाहीदीन का आतंकी है और अब अलकायदा का गुर्गा बन गया है। हांलाकि आतंकी संगठन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस भी इस मामले में अनभिज्ञता दर्शा रही है। वहीं मूसा की मौत के दौरान जिन युवकों ने सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया था, उन्हें अब परिवारों को सौंप दिया गया है।

मूसा को पिछले सप्ताह सुरक्षाबलों ने ददसारा गांव में ढेर कर दिया था। मूसा ने 2017 में अलकायदा से जुड़े संगठन की नींव कश्मीर में रखी थी। यहां तक बात ललहारी की है तो वह पुलवामा के ललहार का रहने वाला है और 2015 में उसने आतंक की राह चुनी थी। ललहारी हिज्ब का आतंकी था पर जब मूसा ने अंसार गजावत उल हिंद की नींव रखी तो वह उसमें शामि हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button