देश
केजरीवाल का BJP को जवाब, कहा-‘जनता तय करे, मैं उनका बेटा हूं या आतंकवादी’

नई दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के आरोपों पर जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि मैंने दिल्ली में स्कूलों को सुधारा, मोहल्ला क्लीनिक खोले, क्या मैं आतंकी हूं। मैंने दिल्ली के लिए काम किया है। उन लोगों (भाजपा) ने मुझे पांच साल तक सताया है। मैंने दिल्लीवालों का बेटा बनकर काम किया है।
BJP सांसद ने CM केजरीवाल को बताया आतंकी
आपको बतां दे कि आम आदमी पार्टी (आप) पर लगातार हमले कर रहे पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें आतंकी और नक्सली बताया था। वर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि जिस तरह नक्सली और आतंकी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं वहीं काम दिल्ली के मुख्यमंत्री भी कर रहे हैं ।






