खेल

नए इंस्टा पोस्ट में नजर आए कोहली, लिखा- लाइफ ए ब्लेसिंग

हैमिल्टन : भारत के कप्तान विराट कोहली ने अब अपनी एक नई छवि साझा करते हुए अपनी राय दी है कि ‘जीवन एक आशीर्वाद’। कोहली दरअसल न्यूजीलैंड में चल रही पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल करने के बाद क्रिकेटिंग कर्तव्यों से दूर, प्रकृति के साथ कुछ समय बिता रहे थे। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में वह एक झील के पास सीढिय़ों पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे कैप्शन दिया गया है – जीवन एक आशीर्वाद है।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को कोहली ने पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी का बतौर कप्तान टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा था। कोहली ने टी-20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर धोनी के 1112 रन के पार जाने के लिए केवल 37 मैचों का समय लिया। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 1273 रन के साथ टी 20 क्रिकेट में कप्तान के रूप में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड बनाया है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के टी-20 इंटरनेशनल में 1148 रन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button