Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

आगरा: पर्यटकों के लिए खुशखबरी, अगले 3 दिन फ्री रहेगा ताजमहल; जानें क्या है खास वजह

उत्तर प्रदेश के आगरा से पर्यटकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. मुगल बादशाह शाहजहां के तीन दिवसीय वार्षिक उर्स के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ताजमहल में प्रवेश शुल्क माफ करने का बड़ा फैसला लिया है. आगामी 15, 16 और 17 जनवरी 2026 को पर्यटक बिना किसी टिकट के दुनिया के इस सातवें अजूबे का दीदार कर सकेंगे.

ASI द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उर्स के तीनों दिन फ्री एंट्री का समय अलग-अलग तय किया गया है. चलिए जानते हैं क्या है टाइमिंग.

* 15 जनवरी (गुरुवार): दोपहर 2:00 बजे से सूर्यास्त तक. * 16 जनवरी (शुक्रवार): दोपहर 2:00 बजे से सूर्यास्त तक. * 17 जनवरी (शनिवार): सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक (पूरा दिन प्रवेश मुफ्त).

टिकट काउंटर रहेंगे बंद

अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता एस. कुमार द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, इन तीन दिनों के निर्धारित समय के दौरान ताजमहल के सभी बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे. पर्यटकों को परिसर में प्रवेश के लिए किसी भी प्रकार के ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट की आवश्यकता नहीं होगी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एएसआई और स्थानीय पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और मर्यादा बनी रहे.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

शाहजहां के उर्स के मौके पर हर साल देश-दुनिया से लाखों जायरीन और पर्यटक आगरा पहुंचते हैं. सतरंगी चादर: उर्स के दौरान ताजमहल में पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं और मुख्य मकबरे पर सतरंगी चादर चढ़ाई जाती है. पर्यटकों को लाभ: शुल्क माफी से न केवल आम पर्यटकों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि इससे आगरा के स्थानीय पर्यटन व्यवसाय को भी भारी उछाल मिलने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.