देश

BJP सांसद अनंत हेगड़े का विवादित बयान, कहा- महात्मा गांधी की आजादी की लड़ाई महज एक बड़ा ड्रामा था

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने बंगलुरु में एक कार्यक्रम में बोलते हुए स्वाधीनता आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे बड़ा ड्रामा बता डाला।

बेंगलुरु में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि ब्रिटिश सरकार की अनुमति और समर्थन से पूरा स्वतंत्रता संग्राम रचा गया था। स्‍वतंत्रता संग्राम में तथाकथित नेताओं में से किसी ने एक बार भी पुलिस की मार नहीं खाई थी। एक बार भी नहीं। गांधी का स्वतंत्रता संग्राम महज एक ड्रामा था। उन्होंने कहा कि पूरे स्वतंत्रता आंदोलन को अंग्रेजों की सहमति और समर्थन के साथ स्टेज किया गया। उन्होंने महात्मा गांधी की भूख हड़ताल और सत्याग्रह को भी नाटक करार दिया है।

उन्‍होंने कहा, कांग्रेस का समर्थन करने वाले लोग लागातार यह कहते रहते हैं कि भूख हड़ताल और सत्‍याग्रह की वजह से भारत को आजादी मिली। यह सत्‍य नहीं है। अंग्रेज सत्‍याग्रह की वजह से भारत से नहीं गए। अंग्रेजों ने निराशा में आकर हमें आजादी दी। जब मैं इतिहास पढ़ता हूं तो मेरा खून खौल उठता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button