देश
Delhi Assembly Election: सुब्रह्मण्यम स्वामी की भविष्यवाणी, दिल्ली में 41 सीटें जीतेगी BJP

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मतदान नजदीक आने के साथ शाहीन बाग पर राजनीति तेज होती जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दावा किया कि उनकी पार्टी दिल्ली में 41 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि शाहीन बाग की वजह से खराब आर्थिक प्रदर्शन के बावजूद भाजपा दिल्ली जीतने जा रही है।






