मनोरंजन

Bigg Boss 13: मुश्किल में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी, घर वाले नाराज

नई दिल्ली। बिग बॉस के कल के एपिसोड में सलमान खान के सामने हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के लिए अपना प्यार कुबूल कर लिया। इस बात से आसिम रियाज खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। पर बिग बॉस के घर के बाहर दूसरी ही कहानी चल रही है।

हाल में आसिम के भाई उमर ने विकास गुप्ता की आलोचना की थी कि वे बिग बॉस के घर के अंदर झूठ फैला रहे हैं। विकास गुप्ता ने बिग बॉस के घर में आकर कहा था कि आसिम रियाज की बिग बॉस के घर एक गर्लफ्रेंड है। वहीं आसिम का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। घर के बाहर उनकी कोई रिलेशनशिप नहीं है। आसिम की रियूमर्ड गर्लफ्रेंड श्रुति तुली ने कहा है कि वह सिर्फ आसिम की दोस्त हैं।

क्यों चुप हैं श्रुति तुली 

हो सकता है कि बिग बॉस के घर में आसिम का गेम कमजोर न हो इसलिए श्रुति अपनी रिलेशनशिप छिपा रही हों। स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक आसिम और उमर ने श्रुति से कहा है कि वह अपने रिश्ते को लेकर चुप रहें ताकि आसिम आराम से गेम खेल सकें।

घर के बाहर हैं प्यार के दुश्मन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आसिम के भाई उमर और उनके पिता अहमद चौधरी हिमांशी खुराना के खिलाफ हैं। वे नहीं चाहते कि आसिम हिमांशी खुराना के साथ कोई कांटैक्ट भी रखें। यानी आसिम और हिमांशी के प्यार के दुश्मन बिग बॉस के घर में नहीं बल्कि शो के बाहर उनके अपने घर में हैं। वहीं बिग बॉस के घर में आईं हिमांशी खुराना की बात करें तो सलमान खान ने कल के एपिसोड में उनकी खूब क्लास लगाई है। सलमान खान ने कहा है कि हिमांशी बिग बॉस के घर में बाहर की बातें करती हैं। उन्होंने अरहान खान की बातें घर में की हैं। जबकि इस रियालिटी शो में बाहर की बातें करने की मनाही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button