Local & National News in Hindi

सरकारी खर्च पर ब्रिटिश शाही परिवार से अलग हैरी और मेगन को सुरक्षा देने के पक्ष में नहीं कनाडाई

0 40

मांट्रियल।  कनाडा के ज्यादातर लोग ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन को सरकारी खर्च पर सुरक्षा मुहैया कराने के पक्ष में नहीं हैं। यह जोड़ा आधिकारिक तौर पर शाही परिवार से अलग हो चुका है।

उन्होंने गत आठ जनवरी को यह एलान कर सबको चौंका दिया था कि वे शाही जिम्मेदारियां छोड़कर आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहते हैं। इसके बाद दोनों कनाडा चले आए और वेंकूवर द्वीप के विक्टोरिया में एक आलीशान घर को अपना ठिकाना बनाया है। सीटीवी के लिए कराए गए एक सर्वे के अनुसार, 77 फीसद लोगों का मानना है कि करदाताओं को ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स की उपाधि रखने वाले हैरी व मेगन की सुरक्षा के लिए भुगतान नहीं करना चाहिए क्योंकि वे कनाडा में ब्रिटिश महारानी के प्रतिनिधि के तौर पर नहीं रह रहे।

कनाडा में संसदीय राजशाही व्यवस्था है और ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय शासन की प्रमुख हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाले महज 19 फीसद लोगों ने उन्हें सरकारी खर्च पर सुरक्षा देने का विरोध नहीं किया। हैरी और मेगन को सुरक्षा देने पर उठ रहे सवालों पर कनाडा की सरकार की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अधिकारियों ने सिर्फ यही संकेत दिया है कि इस मसले पर चर्चा चल रही है। दो तिहाई कनाडाई नागरिकों का यह भी मानना है कि शाही जोड़े और उनके आठ माह के बच्चे आर्ची की निजता का सम्मान ब्रिटेन की अपेक्षा कनाडा में ज्यादा बेहतर होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.