Local & National News in Hindi

पंजाब में एक और एनकाउंटर, पुलिस नाके पर चली गोलियां

17

चौगावां: पुलिस थाना लोपोके के अधीन आते गांव बोपाराय बाज सिंह में युवक मनीप्रिंस सिंह निवासी अड्डा नूरदी जिला तरनतारन की पुलिस से झड़प हो गई। इस कार्रवाई में मनी प्रिंस घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.पी.डी. आदित्य वालिया ने बताया कि बीते दिनों पुलिस द्वारा थाना कंबो में एक युवक लवजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के दौरान ये बात सामने आई थी कि उसका साथी मनीप्रिंस थाना लोपोके के इलाके में वारदात को अंजाम देने में सरगरम है जिस पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी।

इसी दौरान गांव बोपाराय बाज सिंह में पुलिस को एक सफेद डिजायर गाड़ी आती दिखी जिसमें मनीप्रिंस सिंह सवार था। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी भगाने की कोशिश की, इस दौरान उसकी गाड़ी सड़क से उतर गई और मनीप्रिंस ने गाड़ी से उतरकर पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली मनीप्रिंस के पैर में लगी और वह घायल हो गया। उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल, एक स्विफ्ट गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.