Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

बिजनौर में ‘अनोखा भक्त’: 48 घंटे से लगातार हनुमान मंदिर की परिक्रमा कर रहा कुत्ता, लोग मान रहे चमत्कार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक मंदिर से अनोखा दृश्य सामने आया है, जहां एक कुत्ता पिछले 48 घंटे से लगातार हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा कर रहा है. बिना थके बिना रुके सोमवार सुबह चार बजे से कुत्ता लगातार बजरंगबली की मूर्ति के चारों चक्कर काट रहा है. इस दृश्य को देखकर सभी लोग काफी हैरान हैं. यह घटना इलाके में आकर्षण और चर्चा का केंद्र बनी हुई है. इस अनोखे और दिव्य दृश्य को देखकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

यह पूरा मामला बिजनौर के नगीना तहसील इलाके के नंदपुर गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर का है. गांव वालों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे से एक कुत्ता लगातार मंदिर परिसर में हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करता हुआ दिखाई दे रहा है. कुत्ते का यह व्यवहार दिनभर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं. बताया जा रहा है कि कुत्ता न तो किसी को नुकसान पहुंचा रहा है और न ही मंदिर परिसर से बाहर जा रहा है.

बिनजौर में दिख रहाअद्भुत चमत्कार

वह शांत भाव से मूर्ति की परिक्रमा करता रहता है, जिससे श्रद्धालु आश्चर्यचकित हैं. इस घटना की जानकारी जैसे-जैसे आसपास के गांवों और क्षेत्र में फैली, वैसे-वैसे दूर-दूर से लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं. बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दृश्य को ‘अद्भुत चमत्कार’ मानते हुए हनुमान जी के जयकारे लगाते नजर आए. कुछ लोगों का मानना है कि भैरोनाथ कुत्ते के रूप में हनुमान जी की आराधना कर रहे हैं.

‘पहली बार दिखा अनोखा नजारा’

इस अद्भूत घटना की सूचना मिलते हीमौके पर क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि भी मंदिर पहुंचे और उन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा. उन्होंने कहा कि यह आस्था का विषय है और सभी को शांति एवं सौहार्द बनाए रखना चाहिए. वहीं, प्रशासनिक स्तर पर भी इस घटना की जानकारी ली जा रही है. गांव वालों का कहना है कि गांव नंदपुर में स्थित यह प्राचीन मंदिर पहले भी अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिल रही है.

मंदिर समिति और स्थानीय लोगों की ओर से मंदिर परिसर में कुत्ते को ठंड से बचाने के लिए पॉलीथीन लगा दी है. साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था तैयार की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.